गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी

गेंवला गांव की द्याणियों ने बौखनाग को चढाया सोने का छत्र, मन्नत भी मांगी

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी

बौखनाग टापू की पूर्वमुखी तलहटी मे बसा सुंदर रमणिक गांव गेंवला मे प्राचीन समय से ही बौखनाग को आराध्य देव के रुप मे माना जाता है। यहाँ हर वर्ष 15 गते मंगसीर को बौख नागराजा का भब्य और दिब्य मेला आयोजित होता है और अपने ईष्ट को ग्रामवासी गंगाजल और दूध से स्नान कराते है। पीत वस्त्र और श्रीफल का चढावा चढा कर बौखनाग को भेंट दी जाती है।

इस वर्ष के मेले के स्वरुप को गांव की विवाहित लडकियां जिन्हे लोकभाषा द्याणियां कहते है ने बहुत आकर्षक और भब्य बनाया। गांव की 200 से अधिक द्याणियों ने अपने मैती इष्ट देव बौखनाग को आठ तोले का सोने का छत्र भेंट किया और पूजा अर्चना के साथ फूल मालाओं से श्रृगांर किया। उन्होने विश्वराणा देवता, मात्रिकाएं और पांच पाडवो का भी पूजन किया। स्थानीय निवासी गिरीश रावत ने भी श्रद्धा से चांदी का धुपाणा देवताओं को भेंट किया। ग्रामीणों ने भी अपनी इन द्याणियों का स्वागत कर उन्हे देवता का प्रतीक चिन्ह वा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मेले मे द्याणियों ने अपने मैतियों के साथ मिलकर खूब खुशियाँ मनाई। रासू, तांदी नृत्य कर देव पालकी के साथ नाचती खेलती लडकियों ने गांव का माहौल भक्तिमय बन दिया। इस बार मेला स्थानीय दीपावली बग्वाल के आने से घरों पर विशेष प्रकार के पकवान की खुशूबू से भर गया। बग्वाल मे देवलांग और ब्रततोड का उत्सव भी मनाया गया और नाच गानो के साथ एक साल के लिये देव पालकी को भंडारा गया। इस दौरान गांव के लोग दूर दूर से गांव आये और इस मेले के गवाह बने।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img