Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Swachhata Awareness: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया स्वच्छता का महत्व

Swachhata Awareness: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया स्वच्छता का महत्व

नई दिल्ली। ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025’ के अंतर्गत स्वच्छ आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 22 सितम्बर को रेलवे बोर्ड सांस्कृतिक दल द्वारा रेल भवन के विचार सभागार में स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, सदस्य (वित्त) उषा वेणुगोपाल, सदस्य (अवसंरचना) नवीन गुलाटी, महानिदेशक (आरपीएफ) सुश्री सोनाली मिश्रा, महानिदेशक (मानव संसाधन) आर. राजगोपाल, महानिदेशक (संरक्षा) हरि शंकर वर्मा तथा सचिव, रेलवे बोर्ड सुश्री अरुणा नायर सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड सतीश कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति से साल में 100 घंटे और प्रति सप्ताह 2 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प लेना होगा कि सदैव स्वच्छता के प्रति जागरूक रहेंगे और अपने गांव, शहर, रेलवे स्टेशन तथा देश को स्वच्छ रखने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत अपूर्व प्रतिभा और पंकज विशाल द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक दल ने ‘स्वच्छता मिशन’ पर आधारित सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ आदतों की आवश्यकता और उसके लाभों को विस्तार से दर्शाया गया।
इस मौके पर टी.पी. चावला, हर्ष सिंह, दिव्या खुराना और पंकज विशाल ने स्वच्छता पर आधारित अपनी स्वरचित कविताओं का वाचन कर सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम का संयोजन संयुक्त सचिव, रेलवे बोर्ड टी. श्रीनिवास ने किया, जबकि मंच संचालन प्रीति मान ने किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें