Himachal CM: मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया

Himachal CM: मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति का वर्ष 2026 का कैलेंडर जारी किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समिति की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं कर्मचारियों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति कर्मचारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ बचत की आदत को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है, जिससे कर्मचारियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति भविष्य में भी इसी तरह अपने सदस्यों के हित में कार्य करती रहेगी।

इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक सुरेश कुमार, हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के अध्यक्ष ओ.पी. दिनकर, उपाध्यक्ष मिलाप चन्द, महा प्रबंधक कुशल ठाकुर सहित सभा के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img