उत्तर प्रदेश : हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिले में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गंगानगरी निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव अस्थायी दुकान में फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगा नगरी निवासी व्यक्ति हाईवे किनारे अस्थायी चाय दुकान कर परिवार का पालन पोषण करते है। व्यक्ति ने बताया गया है कि दोनों पिता-पुत्री दुकान पर ही रहते थे। बुधवार की रात दोनों खाना खाने के बाद सो गए थे, रात करीब तीन बजे व्यक्ति की आंख खुली तो देखा कि उनकी बेटी का शव दुकान में बांस-बल्ली की छत से फंदे पर लटका हुआ था, जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

क्या बोले अफसर

गढ़मुक्तेश्वर सर्किल के सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img