Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सेक्टर-104-105 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री के निजी सहायक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
सेक्टर-104-105 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री के निजी सहायक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-104-105 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार यूपी के वन एवं पर्यावरण मंत्री के निजी सहायक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के भाई की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार निजी सहायक कई फीट दूर जा गिरा। इसमें उसका कंधा व पैर टूट गया। यह हादसा सात जुलाई को हुआ था, लेकिन केस अब दर्ज हुआ है।

बाइक को टक्कर मारने वाली फॉर्च्यूनर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। एटा के सिमरऊ निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई लोकेश कुमार सात जुलाई की दोपहर करीब दो बजे यूपी के वन मंत्री केपी मलिक के सेक्टर-93 स्थित आवास पर था। वहां से वह कुछ सामान लेने के लिए बाइक से सेक्टर-31 जा रहा था। रास्ते में सेक्टर-104-105 की डिवाइडिंग रोड पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने लोकेश को टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो जांच में पता चला कि लोकेश का एक पैर और कूल्हा दो जगह से टूटा हुआ है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने घटनास्थल से गुजर रही कई फॉर्च्यूनर की पहचान की है। टक्कर मारने वाली गाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *