तीन बेटियों की मौत के सात दिन बाद पिता की मौत

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-8 स्थित झुग्गी बस्ती में 30 जुलाई को लगी आग में झुलसे व्यक्ति की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई।बैटरी चार्ज करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग में वह झुलस गया था। मृतक की तीन बेटियों की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि पत्नी को घटना के एक दिन बाद प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।

दौलतराम अपनी पत्नी मीनू, तीन बेटियों आस्था, नैना, आराध्या और बेटे हनी के साथ जेजे कॉलोनी में संदीप के मकान में रहता था।जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन बेटा हनी सेक्टर-11 में अपनी मौसी के घर सोने गया था।जबकि, पूरा परिवार एक ही कमरे में रहता था। उसी कमरे में बैटरी चार्ज हो रही थी। चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और उसमें आग लग गई। आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में उसने सो रही बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों लड़कियों को एक साथ मृत घोषित कर दिया। मीनू को अगले दिन अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दौलतराम का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने उसे वहां से छुट्टी दिलाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दौलतराम की मौत के बाद उसकी पत्नी मीनू और बेटा हनी बदहवास हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img