Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

गाजियाबाद में युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखी

गाजियाबाद में युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखी

अमर सैनी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक युवती नग्न अवस्था में सड़क पर घूमती दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है। दरअसल, वायरल वीडियो नग्न अवस्था में सड़क पर घूम रही युवती को वहां से गुजर रहे किसी भी शख्स ने न तो रोका और न किसी ने उसे कपड़े पहनाने की जहमत उठाई। फिलहाल पुलिस इस वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो करीब 2 दिन पुराना है। यह वीडियो गाजियाबाद के मोहनगनर चौराहे का बताया जा रहा है। वीडियो देर शाम का है। 10 सेकंड के इस वीडियो में एक करीब 25 से 30 वर्षीय उम्र की एक युवती सड़क पर नग्न अवस्था में घूमती नजर आ रही है। उस समय सड़क पर काफी ट्रैफिक चल रहा होता है। फुटपाथ पर खड़े एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से यह वीडियो बनाया है। आस-पास के अन्य लोग भी इस लड़की को देखकर गुजर रहे हैं। गाड़ियां जा रही हैं, ई-रिक्शा खड़े हैं।

50 मीटर पर हैं दो पुलिस चौकियां
युवती कौन है, कहां रहती है, इस अवस्था में क्यों घूम रही है… फिलहाल इन सबके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर पिंक बूथ पुलिस चौकी है। इसके अलावा एक पुलिस चौकी गाजियाबाद जाने वाली रोड पर है। फिर भी पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। बुधवार रात को जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और कुछ मीडिया कर्मियों ने मामले की जानकारी लेने के लिए फोन किया तो मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रही युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसे तलाश रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *