Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Swiss President Visit: स्विस राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने जेवर एयरपोर्ट का किया दौरा, आधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

Swiss President Visit: स्विस राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने जेवर एयरपोर्ट का किया दौरा, आधुनिक सुविधाओं का लिया जायजा

नोएडा। स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने मंगलवार को करीब 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के जेवर पहुंचने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त तथा नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद मौजूद रहे। अधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट के अवनी बोर्ड रूम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन और उनके प्रतिनिधिमंडल के सामने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में एयरपोर्ट की सुविधाओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी दी गई।

प्रस्तुतीकरण के बाद राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन ने कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के चयनित अधिकारियों ने एयरपोर्ट के एयरसाइड क्षेत्र और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टॉवर का निरीक्षण किया।

वहीं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने एयरपोर्ट के टर्मिनल, सुरक्षा क्षेत्र, बोर्डिंग गेट्स, एप्रन और बैगेज रिक्लेम समेत विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट की यात्री सुविधाओं और वहां की व्यवस्थाओं को करीब से देखा। एयरपोर्ट परिसर में भारतीय संगीत की धुनों के बीच प्रतिनिधिमंडल का समूह छायाचित्र भी लिया गया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकास यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया है। यह कंपनी स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। प्रतिनिधिमंडल ने एयरपोर्ट की आधुनिक यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन के साथ आए प्रतिनिधिमंडल में उनकी पत्नी के अलावा स्विस राजदूत, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य, राज्य सचिव और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। इस उच्चस्तरीय दौरे के दौरान एयरपोर्ट की सुविधाओं और संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर प्रशासन, प्राधिकरण और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, एनआईए के सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरण जैन समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें