Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Crash Barrier: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर 16.66 करोड़ से लगेंगे क्रैश बैरियर

Crash Barrier: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर 16.66 करोड़ से लगेंगे क्रैश बैरियर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड को सड़क हादसों से सुरक्षित बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने क्रैश बैरियर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्राधिकरण की ओर से डब्लू मेटल बीम क्रैश बैरियर लगाने के लिए 16 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है। इस कार्य के लिए इच्छुक एजेंसियों से 12 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।

प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक महामाया फ्लाईओवर से एक्सप्रेसवे के दोनों ओर करीब 10-10 किलोमीटर तक सर्विस रोड पर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इस तरह दोनों दिशाओं में कुल करीब 20 किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों को दुर्घटना की स्थिति में सड़क से बाहर जाने से रोकना और हादसों की गंभीरता को कम करना है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते यातायात के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक मुख्य एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सर्विस रोड का भी इस्तेमाल करते हैं। सर्विस रोड के किनारे नाला होने के कारण यहां सड़क से वाहन अनियंत्रित होकर नीचे जाने का खतरा बना रहता है। पूर्व में इस हिस्से में कई हादसे भी हो चुके हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने सर्विस रोड पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए क्रैश बैरियर लगाने का निर्णय लिया था।

प्राधिकरण ने कुछ महीने पहले ही इस संबंध में योजना तैयार की थी। अब योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा तक आवेदन प्राप्त होने के बाद एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित एजेंसी को क्रैश बैरियर लगाने का काम सौंपा जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि एजेंसी का चयन होने के बाद सर्विस रोड पर क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू कराया जाएगा। प्राधिकरण का प्रयास है कि एक्सप्रेसवे से जुड़ी सर्विस रोड पर वाहन चालकों की सुरक्षा को मजबूत किया जाए और सड़क किनारे मौजूद नाले के कारण होने वाले संभावित हादसों को कम किया जा सके।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें