Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Supreme Court Lawyer Robbery: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से लूटपाट का आरोप, सोने की चेन और दो अंगूठियां छीनीं; पुलिस पर टरकाने का आरोप

Supreme Court Lawyer Robbery: नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से लूटपाट का आरोप, सोने की चेन और दो अंगूठियां छीनीं; पुलिस पर टरकाने का आरोप

नोएडा। सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार रात सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता से कथित रूप से लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो में बैठते समय एक बदमाश जबरन अंदर घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता से सोने की चेन और दो अंगूठियां छीन लीं। मारपीट में अधिवक्ता के नाक और गले पर चोट आई है। पीड़ित ने सेक्टर-24 थाने और गिझौड़ पुलिस चौकी पर कार्रवाई के बजाय टरकाने का भी आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर शिकायत सामने आने के बाद डीसीपी नोएडा ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार रात वह दिल्ली से मेट्रो के जरिए वापस लौट रहे थे।

रात करीब साढ़े दस बजे वह सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर उतरे। स्टेशन से बाहर आने के बाद वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

पीड़ित के मुताबिक कुछ देर बाद वह एक ऑटो में बैठे। इसी दौरान एक युवक कथित रूप से जबरन ऑटो में आकर बैठ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि युवक ने अधिवक्ता को ऑटो से बाहर निकाला। वहां उसके चार-पांच अन्य साथी भी मौजूद थे। इसके बाद सभी ने मिलकर अधिवक्ता के साथ मारपीट की।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उनके गले में पहनी सोने की चेन जबरन उतरवा ली। इसके अलावा उनकी अंगुलियों में पहनी सोने की दो अंगूठियां भी छीन ली गईं।

आरोपियों ने अधिवक्ता का मोबाइल फोन और बैग भी छीनने का प्रयास किया। पीड़ित ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी उन्हें धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

मारपीट के दौरान अधिवक्ता के नाक और गले पर चोट लगी। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उनके साथ इतनी मारपीट की कि वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद अधिवक्ता ने पुलिस सहायता के लिए डायल-112 पर कॉल करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि संपर्क नहीं हो पाने के बाद वह स्वयं गिझौड़ पुलिस चौकी पहुंचे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि गिझौड़ चौकी पर देर रात करीब एक बजे तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लूट की शिकायत के बजाय उनसे मारपीट की शिकायत लिखवाने का प्रयास किया।

इसके बाद अधिवक्ता गुरुवार को सेक्टर-24 थाने पहुंचे और घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने पुलिस को एक संदिग्ध आरोपी के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई।

इसके बावजूद उनका आरोप है कि थाने में तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बाद में आने के लिए कह दिया गया। पुलिस के रवैये से नाराज अधिवक्ता ने इसके बाद सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत पोस्ट की।

सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद डीसीपी नोएडा ने शिकायत का संज्ञान लिया। डीसीपी की ओर से मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

घटना में पीड़ित की ओर से लगाए गए लूटपाट और पुलिस द्वारा शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं करने के आरोपों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें