Noida: नोएडा में तेज आंधी से मचा भारी तांडव, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई पेड़ गिरे

Noida: नोएडा में तेज आंधी से मचा भारी तांडव, दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त, कई पेड़ गिरे

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में आई तेज आंधी ने शहर भर में भारी तबाही मचाई। अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ आई आंधी से दर्जनों पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। कई जगहों पर पेड़ और बैरिकेटिंग गाड़ियों के ऊपर गिर गईं, जिससे वाहनों को भारी नुकसान हुआ। नोएडा के सेक्टर 27 में एक बैरियर सीधा एक गाड़ी के ऊपर जा गिरा, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। वहीं, अन्य इलाकों में भी कई गाड़ियों पर पेड़ गिरने की खबरें सामने आई हैं। तेज आंधी के कारण सड़कों पर अवरोध उत्पन्न हो गया, जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटी रही। पेड़ों को हटाने और रास्ता साफ कराने के लिए नगर निगम की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने जेसीबी की मदद से रास्तों को बहाल कराया। गनीमत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा ने नगर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लोगों का कहना है कि हर बार आंधी-तूफान के बाद यही हाल होता है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जाता। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं और लोगों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img