Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स में गिरा प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम्स में गिरा प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा की अजनारा होम्स सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक इमारत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक नीचे आ गिरा। यह प्लास्टर का टुकड़ा एक गाड़ी पर गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अगर कोई व्यक्ति वहां होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह घटना बारिश शुरू होते ही हुई, जब इमारत की दीवार से प्लास्टर अचानक गिर पड़ा। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह आम समस्या बन चुकी है और पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मेंटेनेंस विभाग और सोसाइटी प्रबंधन से कई बार शिकायत की है। यहां तक कि लिखित शिकायतें भी दी गई हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

लोगों का आरोप है कि बिल्डिंग की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच हो और सोसाइटी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। वरना अगली बार इस तरह की घटना किसी की जान भी ले सकती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img