नशा तस्करों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

नशा तस्करों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

प्रीति कंबोज
चंडीगढ़ , 3 फरवरी- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उपमंडल नारायणगढ़ के रेस्ट हाउस में प्रेस एसोसिएशन नारायणगढ़ तथा पत्रकार मंच नारायणगढ़ से जुड़े मीडिया प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि आप लोगों का मुझे सदैव सहयोग मिला है। अपने राजनैतिक कैरियर के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहाँ के मीडिया साथियों का उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनाओं को लागू किया है। जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन जनता की समस्याओं को सुनें और तत्परता से उनके निदान के लिए कार्यवाही करें।

 

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के युवा पत्रकारों से कहा कि वे अपने वरिष्ठ पत्रकारों से मार्गदर्शन ले और सकारात्मक सोच के साथ जनता से जुडी खबरों को प्रकाशित करें। उन्होने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहेगा कि नारायणगढ़ क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छुए। नारायणगढ़ उपमण्डल में खेल स्टेडियम, हॉकी का एस्टोटर्फ, बागवानी का रिजनल सैंटर एवं कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर, अधिकतर गांवों में कम्यूनिटी सैंटर, गांव डेरा में बिजली का पावर हाउस, कई पुल व सडक़े आदि कार्य करवाये जा रहे हैं। इन सुविधाओं के पूरा होने पर इलाके के लोगों को इनका फायदा मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिला में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और अब तक 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज बन गये है तथा शेष जिलों में आगामी समय में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएंगे, इससे प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को सख्त आदेश दिये गये हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर कानून अनुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए भी मानस पोर्टल लांच किया गया है जिस पर कोई भी व्यक्ति नशा तस्करों एवं नशा बेचने वालों से जुड़ी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित उपमंडल के पत्रकार मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img