Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

दिल्ली में बनेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार – दीपक शर्मा

दीपक शर्मा
दिल्ली में बनेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार - दीपक शर्मा

दिल्ली में बनेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार – दीपक शर्मा

पंचकूला: 3 फरवरी: भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला के कार्यकर्ताओ एवं नागरिकों से अपील की है की दिल्ली में रह रहे अपने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करें ताकि भाजपा की जीत में पंचकूला का भी अमूल्य योगदान सुनिश्चित हो सके। दीपक शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार अरविन्द केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी के सन्दर्भ में झूठा आरोप लगाकर पूरे हरियाणा वासियों का अपमान किया है इसका करारा जवाब 5 फरवरी को देने का समय अब आ चुका है।

भाजपा जिला प्रधान ने कहा कि दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल ने महज मूर्ख बनाने का काम किया है, दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठे वादों से त्रस्त आ चुकी है। दिल्ली की जनता अब डबल इंजन की सरकार चाहती है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरगामी विजन से दिल्ली के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके और दिल्ली का तेज गति से विकास हो सके। दीपक शर्मा ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां पर केंद्र सरकार द्वारा जारी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को भरपूर मिल रहा है परन्तु दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, नल से जल योजना जैसे अनेक योजनाओं का लाभ लेने से दिल्ली की जनता को रोक रखा है, अब वक़्त आ गया है की दिल्ली की जनता भी देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें