Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Stray Dogs: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने की नई पहल, हर गुरुवार तय होंगे डॉग फीडिंग प्वाइंट

Stray Dogs: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग विवाद सुलझाने की नई पहल, हर गुरुवार तय होंगे डॉग फीडिंग प्वाइंट

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में स्ट्रे डॉग को लेकर होने वाले विवादों के समाधान के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नई पहल शुरू की है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अब हर बृहस्पतिवार को संबंधित सोसाइटी के प्रतिनिधियों, डॉग फीडर्स, पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में सभी पक्षों की सहमति से डॉग फीडिंग प्वाइंट निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक आरके भारती की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पशु चिकित्सक, एचसीएल फाउंडेशन, अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन या एस्टेट मैनेजर और डॉग फीडर्स शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य स्ट्रे डॉग को लेकर सोसाइटीवासियों और डॉग फीडर्स के बीच होने वाले विवादों को बातचीत और आपसी सहमति के माध्यम से सुलझाना है।

बैठक के दौरान डॉग फीडिंग प्वाइंट तय करने के साथ ही एनिमल बर्थ कंट्रोल यानी एबीसी नियमों के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। प्राधिकरण का प्रयास है कि फीडिंग के लिए ऐसे स्थान तय किए जाएं, जिससे सोसाइटी में रहने वाले लोगों और डॉग फीडर्स दोनों को सुविधा हो तथा अनावश्यक विवाद की स्थिति न बने।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस अभियान के तहत 31 दिसंबर तक 24 सोसाइटियों के लिए तिथिवार बैठक कार्यक्रम जारी किया है। अभियान की पहली बैठक 23 जुलाई को हुई थी। अब तक सेवियर ग्रीन आर्क, पार्श्वनाथ पैनोरमा और महागुन मायवुड सोसाइटी के साथ तीन बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं।

अगली बैठक 13 अगस्त को टेकजोन-4 स्थित हिमालया प्राइड सोसाइटी के साथ होगी। बैठक दोपहर एक बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय की छठी मंजिल स्थित बोर्ड रूम में आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 20 अगस्त को जेपी ग्रींस, 27 अगस्त को येस सिटी सेक्टर-1, 3 सितंबर को गौर सिटी-1 स्थित एआईजी पार्क एवेन्यू, 10 सितंबर को एटीएस ग्रीन पैराडिसो, 17 सितंबर को अम्रपाली गोल्फ होम, 24 सितंबर को एनटीपीसी आनंदम, 1 अक्टूबर को पटेल नियो टाउन, 8 अक्टूबर को अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी, 15 अक्टूबर को निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू-2, 22 अक्टूबर को ग्रीनवुड गवर्नमेंट वेलफेयर सोसाइटी, 29 अक्टूबर को सेंचुरियन पार्क, 5 नवंबर को अर्थकान कासा ग्रैंड-2, 12 नवंबर को ड्रीम वैली विला, 19 नवंबर को लोटस विला, 26 नवंबर को सुपरटेक ईको विलेज-1, 3 दिसंबर को स्ट्रैटेजिक रॉयल कोर्ट, 10 दिसंबर को जेकेजी पाम कोर्ट, 17 दिसंबर को पंचशील, 24 दिसंबर को श्री राधा स्काई गार्डन और 31 दिसंबर को अंतरिक्ष गोल्फ लिंक सोसाइटी के साथ बैठक होगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने उम्मीद जताई कि इस पहल के माध्यम से सोसाइटियों में डॉग फीडिंग प्वाइंट आपसी सहमति से निर्धारित किए जा सकेंगे। इससे स्ट्रे डॉग को लेकर होने वाले विवादों को कम करने और सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *