Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida STF: चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल कवर कंपनी की आड़ में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

Noida STF: चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार, मोबाइल कवर कंपनी की आड़ में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा नेटवर्क बेनकाब

नोएडा। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नोएडा में संचालित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चीन के एक नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि चीनी नागरिक पिछले करीब छह वर्षों से वीजा समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से रह रहा था और फर्जी पहचान पत्र बनवाकर शेल कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये के हवाला कारोबार को संचालित कर रहा था।

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार चीनी नागरिक की पहचान लियाओ लॉन्गहुई (Liao Longhui) के रूप में हुई है। उसके साथ भारतीय नागरिक संजीव कुमार और कौशलेन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार सेक्टर-83 स्थित YTL Manufacturing Pvt. Ltd. नामक कंपनी मोबाइल फोन कवर बनाने का कारोबार करती थी। पूछताछ के दौरान दस्तावेजों में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद एसटीएफ ने सेक्टर-93 स्थित फ्लैट पर छापा मारकर शेल कंपनियों के दस्तावेज, कई बैंकों की चेकबुक, फर्जी आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बरामद किए।

पूछताछ में सामने आया कि लियाओ वर्ष 2018 में भारत आया था और अपने ससुर तथा साले की कंपनी का संचालन संभालने लगा। जांच में यह भी पता चला कि चीन से मोबाइल कवर बनाने का कच्चा माल ऊंची कीमत पर आयात किया जाता था, जबकि तैयार माल दिल्ली के करोल बाग और नेहरू प्लेस जैसे बाजारों में अंडर-इनवॉयसिंग के जरिए बेचा जाता था। लेनदेन से बची रकम हवाला के माध्यम से चीन भेजी जाती थी।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी ने कर्मचारियों और अपने ड्राइवर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई शेल कंपनियां बनाई थीं। इनमें JNS Infra Heights Pvt. Ltd., Refan Enterprises India Pvt. Ltd., Tidydesk Essential Pvt. Ltd., Z One Enterprises, Hanuraj Trading Solution Pvt. Ltd., UPMAX India Pvt. Ltd., Mezetech Power India Pvt. Ltd. और Excellence Mobile Tech India Pvt. Ltd. शामिल हैं। इसके अलावा हांगकांग में पंजीकृत दो कंपनियों का भी हवाला लेनदेन में उपयोग किया जा रहा था।

जांच एजेंसियों ने बताया कि गिरफ्तार संजीव कुमार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उस पर शेल कंपनियां बनाने तथा बैंक खाते खुलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप है। उसके वित्तीय लेनदेन और अन्य कंपनियों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

एसटीएफ ने बताया कि चीनी नागरिक के पास से सैमुअल लोथा नाम से नागालैंड के कोहिमा पते का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। उसका भारतीय वीजा वर्ष 2020 में ही समाप्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह भारत में अवैध रूप से रहकर हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे संगठित अपराधों को अंजाम दे रहा था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें