Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली में रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 1 की मौके पर ही मौत

दिल्ली में रफ्तार का कहर, फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 1 की मौके पर ही मौत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के गांधी नगर इलाके में फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोनू (40) की मौत हो गई। घायल का नाम मो. इस्लाम (38) है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक राहुल कुमार (38) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में पुष्टि हुई है कि चालक ने शराब पी हुई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी राजीव कुमार रावल ने बताया कि गांधी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुश्ता रोड, मदर डेयरी के पास फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों को कार चालक ने कुचल दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां सोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल इस्लाम का उपचार जारी है। जांच में पुलिस को पता चला कि सोनू लखनऊ और इस्लाम सुंदर नगर का रहने वाला हैं। दोनों मजदूरी कर गुजर- बसर करते थे और दुर्घटना के समय फुटपाथ पर सो रहे थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *