Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

Spain Train Crash: स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत नाजुक

Spain Train Crash: स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत, 30 की हालत नाजुक

स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कॉर्डोबा शहर के पास सोमवार को एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में से करीब 30 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने जानकारी दी कि मलागा से मैड्रिड जा रही हाई-स्पीड ट्रेन, जिसमें कुल 317 यात्री सवार थे, कॉर्डोबा से लगभग 20 किलोमीटर दूर अदामुज इलाके के पास अचानक अज्ञात कारणों से पटरी से उतर गई। पटरी से उतरने के बाद यह ट्रेन पास की लाइन पर आ रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई, जो मैड्रिड से हुएल्वा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मंत्री पुएंते ने हादसे को भयावह बताते हुए कहा कि मलागा-मैड्रिड ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे सामने से आ रही ट्रेन के पहले दो डिब्बों से सीधे टकरा गए, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही अंडालूसिया क्षेत्र की आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य में स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई को भी तैनात किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इंसानियत दिखाते हुए घायल यात्रियों की मदद की और मामूली रूप से घायलों को पास के केंद्रों तक पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक रात है और सरकार इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ी है। स्पेन के शाही परिवार की ओर से भी शोक संदेश जारी किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया गया है। दुर्घटना के बाद प्रभावित रेल मार्गों पर सेवाएं कम से कम मंगलवार तक के लिए बंद कर दी गई हैं। रेलवे कंपनी एडिफ ने मैड्रिड के आटोचा स्टेशन, मलागा और हुएल्वा में यात्रियों के परिजनों के लिए सूचना केंद्र स्थापित किए हैं और एक विशेष हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि लोग अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सकें।

गौरतलब है कि स्पेन में यह वर्षों का सबसे बड़ा रेल हादसा माना जा रहा है। इससे पहले जुलाई 2013 में अत्यधिक रफ्तार के कारण एक ट्रेन के पटरी से उतरने से 79 लोगों की मौत हो गई थी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें