Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

South Rohini Robbery Case: साउथ रोहिणी दिनदहाड़े लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

South Rohini Robbery Case: साउथ रोहिणी दिनदहाड़े लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के साउथ रोहिणी में हुई सनसनीखेज़ दिनदहाड़े लूट की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 28 सितंबर 2025 को साउथ रोहिणी इलाके में हुई थी, जब लुटेरों ने दिनदहाड़े 8 लाख रुपए की नकदी लूट ली थी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को चाकू की नोक पर धमकाकर लूट को अंजाम दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल जांच शुरू की और इलाके के 100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। लगातार मेहनत के बाद 30 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी — भारत किराड़ और हितेश पंवार — को जापानी पार्क, रोहिणी से दबोच लिया गया। इसके बाद 3 अक्टूबर को पुलिस ने मास्टरमाइंड आश्वनी उर्फ आशु और उसके साथी गौतम उर्फ भूरा को मुकर्बा चौक कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 6 लाख 22 हज़ार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पूरी साजिश का मास्टरमाइंड आश्वनी था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई और वारदात के बाद सब अलग-अलग दिशा में भाग गए। बताया जा रहा है कि लूट के तुरंत बाद सभी आरोपी मंगोलपुर कला के एक पार्क में मिले थे, जहां से दो आरोपी उत्तराखंड फरार हो गए। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके बाकी साथियों की तलाश जारी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आगे की पूछताछ से यह पता लगाया जाएगा कि यह गैंग और कितनी वारदातों में शामिल रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें