Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

आज सड़क पर दौड़ेंगे डाक कांवड़िए

दो अगस्त को शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है, ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल आ रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे और शहर की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आ रही हैं
कांवड़ झांकी देखने उमड़ी भीड़

अमर सैनी

नोएडा। दो अगस्त को शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके लिए अब सिर्फ एक दिन बचा है, ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ लेकर पैदल आ रहे कांवड़ियों के कारण हाईवे और शहर की सड़कें भगवा रंग में रंगी नजर आ रही हैं। गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर तक दो दिन तक कांवड़ मार्ग पर डाक कांवड़ियों का रेला दौड़ेगा। वे समय पर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचने के लिए शहर से दौड़ेंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।

दरअसल, हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ मार्ग पर पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों का जत्था अब कम होने लगा है। अब दिल्ली और हरियाणा जाने वाले कांवड़िए शहर से होकर गुजर रहे हैं। दो दिन तक शहर के विभिन्न कांवड़ मार्गों पर डाक कांवड़िए आएंगे। इनमें से ज्यादातर मिनी ट्रक, कार और मोटरसाइकिल लेकर सड़कों पर दौड़ते नजर आएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन गुरुवार सुबह से इन मार्गों को आम लोगों के लिए बंद कर देगा। उधर, डीएम ने शिवरात्रि के दिन पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है।

कांवड़ झांकी देखने उमड़ी भीड़
कांवड़ झांकी रात में शहर के कांवड़ मार्ग से गुजरी। इनमें एक के बाद एक कलाकार भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कलाकारों ने शिव-पार्वती व अन्य देवी-देवताओं का रूप धारण कर कलाकारों द्वारा गाए गए भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। इन कलाकारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े।

जगह-जगह शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं लोग
हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों के जिले की सीमा में प्रवेश करते ही लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। समाजसेवी संगठनों के साथ कई उद्यमी व व्यापारी दिन-रात इस कार्य में लगे हैं। शहर में सैकड़ों की संख्या में कांवड़ सेवा शिविर लगे हैं। यहां भोजन, पानी व उपचार की व्यवस्था है। चिलचिलाती धूप में बच्चे जगह-जगह उन्हें ठंडा पानी पिला रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *