सोसायटी में 7 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

अमर सैनी

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में रहने वाली 7 साल की बच्ची के साथ स्विमिंग पूल नहाते समय अश्लील हरकत की गई। हैरानी की बात है है कि अश्लील हरकत करने वाले 11 और 12 साल के दो बच्चे हैं। बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत दोनों बच्चों के परिजनों से की। आरोप है कि इस पर दोनों बच्चों के परिजनों ने बच्ची के परिजनों के साथ मारपीट की।
थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित पूर्वांचल सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 7 वर्षीय बेटी सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने गई थी। सोसाइटी में रहने वाले 11 और 12 साल के दो बच्चे भी वहां नहारहे थे। इस दौरान दोनों बच्चों ने स्विमिंग पूल के अंदर बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्ची ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। बच्ची की मां का आरोप है कि जब वह शिकायत करने आरोपियों के घर गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना में उसके परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img