Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सोनभद्र (डाला बाजार): डाला बाजार में योगी सरकार की पाइप्ड वॉटर योजना से जल संकट का समाधान

350 किलोलीटर क्षमता के क्लियर वॉटर रिजर्वोयर से जल भंडारण हुआ मजबूत
350 किलोलीटर क्षमता के क्लियर वॉटर रिजर्वोयर से जल भंडारण हुआ मजबूत

सोनभद्र (डाला बाजार), 11 मार्च। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में सोनभद्र के डाला बाजार नगर पंचायत के निवासियों को जल संकट से राहत देने के लिए पाइप्ड वॉटर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। इस योजना के तहत 42.57 करोड़ रुपये की लागत से 46,953 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 3,437 घरों को पाइप्ड वॉटर कनेक्शन से जोड़ा गया है।

सोनभद्र जिले की नगर पंचायत डाला बाजार लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या से जूझ रही थी। अत्यधिक फ्लोराइड, आर्सेनिक और अन्य रसायनों की मौजूदगी के कारण यहां का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया था। दूषित जल के कारण हड्डियों की समस्याएं, पेट संबंधी रोग और अन्य जलजनित बीमारियां तेजी से फैल रही थीं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए योगी सरकार ने पाइप्ड वॉटर योजना के तहत आधुनिक जल शुद्धिकरण प्रणाली और पाइपलाइन नेटवर्क विकसित करने का निर्णय लिया।

ऐसे बदली सरकार की योजना से तस्वीर?

1. आधुनिक जल शुद्धिकरण प्रणाली:
इस योजना के अंतर्गत इंटेक वेल, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और क्लियर वॉटर रिजर्वोयर की स्थापना की गई। उन्नत तकनीकों का उपयोग करके दूषित तत्वों को हटाकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई।

2. जल वितरण व्यवस्था को मजबूती:
करीब 46,953 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाकर 3,437 घरों को सीधे पाइप्ड वॉटर कनेक्शन दिया गया। इससे हर परिवार तक शुद्ध जल पहुंचाना संभव हो सका।

3. 350 किलोलीटर क्षमता का क्लियर वॉटर रिजर्वोयर:
जल भंडारण और वितरण को प्रभावी बनाने के लिए 350 किलोलीटर क्षमता का जलाशय तैयार किया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जल आपूर्ति बनी रहे।

डाला बाजार के निवासियों के लिए राहत
इस योजना से नगर पंचायत के लोगों को न केवल स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई, बल्कि पानी लाने के लिए लगने वाले समय और श्रम की भी बचत हुई। खासकर महिलाओं और बच्चों को इससे सबसे अधिक राहत मिली है, जो पहले दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर थे। योगी सरकार की इस पहल से स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। दूषित जल के कारण होने वाली बीमारियों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। पाइप्ड वॉटर योजना से नागरिकों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

योगी सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है। जल संकट से निपटने और जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत इस योजना को डाला बाजार में लागू किया है। यह योजना न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी साबित होगी।

स्थानीय नागरिकों में खुशी
नगर पंचायत डाला बाजार के नागरिकों ने इस योजना के सफल क्रियान्वयन पर योगी सरकार का आभार व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि पहले शुद्ध जल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब घरों में ही नल से साफ पानी उपलब्ध हो रहा है। यह योजना उनके लिए आशा की किरण बनकर आई है। इस योजना से डाला बाजार का जल संकट खत्म होने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों का जीवन भी पहले से अधिक स्वस्थ और सुगम होने जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें