Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: होली धमाल 2025 : एनसीआर का सबसे बड़ा होली धमाल 14 मार्च को, नोएडा में होगा आयोजन*

उत्तर प्रदेश, नोएडा: होली धमाल 2025 : एनसीआर का सबसे बड़ा होली धमाल 14 मार्च को, नोएडा में होगा आयोजन*
होली के रंग, संगीत और मस्ती का सबसे बड़ा महोत्सव "होली धमाल 2025" इस बार नोएडा के सैक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। होली के रंग, संगीत और मस्ती का सबसे बड़ा महोत्सव “होली धमाल 2025” इस बार नोएडा के सैक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 मार्च, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। आयोजक जतिन शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

होली धमाल 2025 में रंगों के साथ-साथ गीत, संगीत और डांस का भी जबरदस्त आनंद लिया जा सकेगा। इस कार्यक्रम में डीजे रॉयब और डीजे हनी के द्वारा धमाकेदार म्यूजिक और होली स्पेशल धुनों का आयोजन किया जाएगा। एंकर भावना खंडेलवाल अपनी एनर्जेटिक होस्टिंग से कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाएंगी।

विशेष आकर्षण और गतिविधियां
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल्स, ठंडाई कॉर्नर, वाटर कैनन और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही, भीगते हुए होली की मस्ती का आनंद लेने का भी मौका मिलेगा। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हो, जहां महिलाएं, युवतियां और बच्चे बिना किसी असुविधा के मस्ती कर सकें।

सुरक्षा का विशेष ध्यान
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष बाउंसर्स की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी उम्र के लोग बिना किसी चिंता के होली का आनंद उठा सकें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें