Siliguri : सिलीगुड़ी में एसएसबी की 189 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, अमित शाह ने जवानों से किया संवाद

Siliguri : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और जवानों से संवाद किया। इस मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक महेश दीक्षित, सीमा प्रबंधन सचिव राजेंद्र कुमार और एसएसबी के महानिदेशक संजय सिंघल मौजूद रहे।

अमित शाह ने कहा कि बीते 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से वंदे मातरम का पूरा गान हुआ। वंदे मातरम की रचना के 150 साल पूरे होने पर यह ऐतिहासिक क्षण था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की यह अमर कृति आजादी के आंदोलन को दिशा देने वाली रही और बताती है कि आजाद भारत को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सरकार ने संसद में विधेयक पारित कराकर वंदे मातरम के पूर्ण गान को सरकारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनाया है ताकि बच्चों और युवाओं तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को शक्ति देने वाली सप्तधारा का ऐलान किया है जिसमें मैन्युफैक्चरिंग पावर, रक्षा शक्ति, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन, गति शक्ति और भारत की सॉफ्ट पावर शामिल है। 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा और अगले तीन साल में 8 सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

एसएसबी के काम की चर्चा करते हुए अमित शाह ने कहा कि वन बॉर्डर वन फोर्स की नीति के तहत एसएसबी को सबसे कठिन जिम्मेदारी मिली है। यह बल 2001 से 1751 किलोमीटर लंबी भारत नेपाल सीमा और 2004 से करीब 700 किलोमीटर लंबी भारत भूटान सीमा पर बिना बाड़ वाली खुली सीमा की सुरक्षा कर रहा है। खुली सीमा की सुरक्षा करना सबसे कठिन काम है और पूरा देश जवानों की प्रतिबद्धता और मित्र देशों के साथ सांस्कृतिक लगाव को सम्मान देता है।

उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर 8 राज्यों और 3 देशों से जुड़ा है और राष्ट्र की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। मोदी सरकार त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से इसे अभेद्य बना रही है। घुसपैठ रोकना संकल्प है और फेंसिंग इसका सबसे मजबूत उपाय है। शुभेंदु अधिकारी ने 45 दिन में ही बीएसएफ और एसएसबी को 1129 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जो 2014 से मांगी जा रही थी। पहले की मुख्यमंत्री एसएसबी और बीएसएफ के कार्यक्रमों में नहीं आती थी जबकि ये बल किसी दल की एजेंसी नहीं बल्कि सीमा की सुरक्षा करने वाले बल हैं।

अमित शाह ने बताया कि सिलीगुड़ी स्थित सीमांत मुख्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया गया जो 80 एकड़ में बनेगा। 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज, 12वीं वाहिनी किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी में पारगमन शिविर का भी शिलान्यास हुआ। कुल 189 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जवानों की प्रशासनिक और आवासीय सुविधा के लिए शुरू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अकेले क्षेत्र को सुरक्षित नहीं कर सकते। आबादी, पर्यटन और कनेक्टिविटी बढ़ाने से उपस्थिति मजबूत होती है। 2026-27 के बजट में स्वीकृत 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर में दिल्ली सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी है जिससे 2 से 3 साल में दिल्ली से सिलीगुड़ी कुछ घंटों में पहुंचा जा सकेगा। अमृत भारत योजना से सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी स्टेशनों का कायाकल्प किया गया है और वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत 6839 करोड़ रुपये से सीमावर्ती गांवों को जोड़ा जा रहा है ताकि सेफ, सिक्योर और वाइब्रेंट लैंड बॉर्डर का लक्ष्य पूरा हो।

अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खान और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img