Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

शिविर में 25 से अधिक खरीदारों ने कराई फ्लैट की रजिस्ट्री

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। खरीदारों के फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के लिए बुधवार को सेक्टर-6 इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर लगाया गया। पहले दिन करीब 25 लोगों ने रजिस्ट्री कराई। यह शिविर गुरुवार को भी जारी रहेगा।

फ्लैट खरीदारों की सहूलियत के लिए नोएडा प्राधिकरण के निर्देश पर निबंधन विभाग ने इंदिरा गांधी कला केंद्र में शिविर लगाया है। नोएडा की संपत्ति लीज होल्ड और फ्लैट की रजिस्ट्री में प्राधिकरण भी एक पक्ष रहता है। ऐसे में रजिस्ट्री से पहले टीएम सहित कई प्रक्रिया नोएडा प्राधिकरण में होती है। नोएडा प्राधिकरण का दफ्तर सेक्टर-6 में है और निबंधन विभाग सेक्टर-33 में है। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है। ऐसे में लोगों की सुविधा को देखते हुए प्राधिकरण दफ्तर के सामने ही शिविर लगाया गया। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में पहले दिन करीब 25 लोगों ने अपने फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई। ये खरीदार एक्सप्रेस जैनिथ, गुलशन होम्स सहित अन्य सोसाइटी के हैं। शिविर में अधिकारियों के अलावा बिल्डर के प्रतिनिधि शामिल थे।

महत्वपूर्ण यह है कि 15 मार्च को मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा में आएंगे। वहां पर एक-दो सोसाइटियों में जाकर खरीदारों को रजिस्ट्री की कॉपी देंगे। ऐसे में नोएडा में भी फ्लैट रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने यह शिविर लगवाया है। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिक संख्या में फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री कराई जाएगी।

एक मार्च को लगा था रजिस्ट्री के लिए शिविर

पहले मुख्यमंत्री के 1 मार्च को आने की संभावना थी। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-77 एक्सप्रेस जैनिथ सोसाइटी में शिविर लगवाया था। उस दिन करीब 50 फ्लैट की रजिस्ट्री हुई थी। इसके बाद कोई शिविर रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाया गया।

रजिस्ट्री का अधिक डाटा दिखाने की कवायद

मुख्यमंत्री के 15 मार्च को आने की संभावना है। वह उस दिन बिल्डर-खरीदार मामले की भी समीक्षा करेंगे। ऐसे में प्राधिकरण अधिकारियों का प्रयास है कि उस दिन तक अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्री कराकर मुख्यमंत्री के सामने अधिक डाटा रखा जाए। अमिताभकांत समिति की सिफारिशों के बाद सरकार की कोशिश है कि इस मामले का हल जल्द से जल्द कर लिया जाए। योजना के तहत 60 दिनों के भीतर कुल बकाये का 25 प्रतिशत भुगतान कर बिल्डरों को रजिस्ट्री शुरू करानी है। वर्तमान समय तक सात बिल्डरों ने ही योजना का फायदा उठाकर रजिस्ट्री शुरू कराई है। जो बिल्डर पैसा दे चुके हैं उनकी सोसाइटी में करीब 650 फ्लैट की रजिस्ट्री हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *