Shimla Bar Association: शिमला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपये का किया अंशदान

Shimla Bar Association: शिमला बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.11 लाख रुपये का किया अंशदान

शिमला। शिमला बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष बुनेश पाल और सचिव पुनीत धानटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बार एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 1,11,111 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए शिमला बार एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और मानवीय योगदान आपदा पीड़ितों, जरूरतमंदों और संकट में फंसे लोगों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता से ही जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाई जा सकती है।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कुछ प्रमुख मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें शिमला के चक्कर क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की अधिसूचना जारी करने तथा न्यायिक परिसर चक्कर के भवन के रख-रखाव और मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से आम जनता और अधिवक्ताओं दोनों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और न्यायिक संस्थानों के बेहतर संचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर शिमला बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने बार एसोसिएशन की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img