शराब के नशे में हिंडन में कूदा, तैराक की डूबकर मौत

अमर सैनी

गाजियाबाद।मुरादनगर गंगनहर में नहाने के नाम पर मौज मस्ती कर युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली लौट रहा था। बात सोमवार देर शाम की है। छह दोस्त ऑटो में सवार थे। य‌ह ऑटो दिल्ली के सफदरजंग इलाके निवासी 36 वर्षीय पूरन पुत्र कल्लू राम का था। पूरन अक्सर मौज मस्ती के लिए दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर पर नहाने जाता रहता है, दोस्तों में से केवल उसी को तैरना आता था। सोमवार को पूरन के साथ उसके दोस्त रिंकू, विजय, बॉबी, कमल सिंह और फूल सिंह उसके साथ मुरादनगर गंगनहर से नहाकर लौट रहे थे।
एलीवेटेड रोड के रास्ते जैसे ही ऑटो वैशाली स्थित केआर मंगलम स्कूल के ऊपर पहुंचा, लघु शंका के लिए रोक लिया। जोश में आकर पूरन ने नीचे से गुजर रही हिंडन ‌नहर में छलांग लगाने की बात कही। दोस्तों ने ज्यादा ऊंचाई का वास्ता देकर उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन पूरन को मानों उसका काल बुला रहा था। एलीवेटेड रोड से सीधे नहर में छलांग लगा दी। कूदने के बाद दोस्तों ने उसे करीब 20 मीटर तक तैरते भी देखा, लेकिन उसके बाद वह ओझल हो गया। शराब के नशे धुत उसके दोस्तों का मानों सारा नशा उतर गया हो। तुंरत मदद के लिए पुलिस को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तलाशने के बाद घटनास्थल से सात सौ मीटर आगे जाकर शव बरामद कर लिया।एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम पुलिस कॉल मिली। सूचना पर पुलिस की पीआरपी मौके पर पहुंची। वहां पूरन के पांच दोस्त खड़े थे, सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने उस जगह की जानकारी दी जहां पूरन ने छलांग लगाई। काफी देर तक तलाश करने के बाद घटनास्थल से करीब सात मीटर आगे जाकर पूरन का शव मिला।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img