Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

प्रदीप चौधरी की जीत तो तय है, मैं तो बधाई देने आया हूं- दीपेन्द्र हुड्डा

दीपेन्द्र हुड्डा
प्रदीप चौधरी की जीत तो तय है, मैं तो बधाई देने आया हूं- दीपेन्द्र हुड्डा

प्रदीप चौधरी की जीत तो तय है, मैं तो बधाई देने आया हूं- दीपेन्द्र हुड्डा

रिपोर्ट: कोमल रमोला

कालका 3 अक्टूबर : कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने आज कालका में विधायक प्रदीप चौधरी को एक-एक वोट देने की अपील की। वह हेलीकाप्टर से कालका उतरे और भागते हुए कार में बैठकर विशाल जनसभा में पहुंचे और सीधा माइक संभाला और कहा समय कम है और पहले माइक कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को थमाया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने कहा कि रात ही हुडडा साहब का कार्यक्रम तय हुआ था और मैं अभारी हूँ कि हजारों की संख्या में विधानसभा के कोने कोने से कार्यकर्ताओं का जो यहां पहुंचे। जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री भुपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मेरा साथ दिया है मैं भी उनके साथ खड़ा हूं। प्रदेश में भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदीप चौधरी की जीत तय हैं। मैं तो सिर्फ बधाई देने आया हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कुछ लोग बीजेपी से मिले हुए है। जो सिर्फ वोट कटुआ है। उन्होंने कहा कि आप प्रदीप चौधरी को विधायक बनाने का काम करें और हम इन्हे चंडीगढ़ में बड़ी जिम्मेदारी देंगे। हुडडा ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को संदेश दिया कि वो खुलकर प्रदीप चौधरी के लिए प्रचार करें। यदि आज वो मेरे कहने से पार्टी को स्पोर्ट करेंगे तो फिर 8 के रिजल्ट के बाद हम उनका ध्यान रखेंगें। भीड को देख हुड्डा गदगद हो गए और हेलीकाप्टर में वापसी के वक्त प्रदीप चौधरी से बोले रात एक बजे प्रोग्राम बना और जनसभा में तबदील कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *