Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Shakarpur Murder: शकरपुर में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, 20 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या

Shakarpur murder news, Delhi stabbing case, DJ dispute murder

Shakarpur Murder: शकरपुर में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, 20 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शकरपुर इलाके में डीजे पर डांस को लेकर हुआ एक मामूली विवाद देखते ही देखते खौफनाक वारदात में बदल गया। पुराने दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद 20 वर्षीय युवक विशाल की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जो शकरपुर के स्कूल ब्लॉक का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार विशाल अपने परिवार के साथ मोहल्ले के एक जानकार की शादी में शामिल होने के लिए इलाके की ही एक बारात में गया था। शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विशाल का उसके कुछ पुराने दोस्तों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

परिजनों ने बताया कि रात करीब 11 बजे विशाल अपनी बहन के साथ वहां से घर लौट आया। बहन घर के अंदर चली गई, जबकि आरोपियों ने पहले से घात लगाकर विशाल को उसके घर के नीचे ही घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद उस पर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल विशाल लहूलुहान हालत में वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद बाहर से शोर सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो उन्होंने विशाल को खून से सना हुआ सड़क पर पड़ा देखा। परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि वारदात के वक्त की पूरी कड़ी जोड़ी जा सके।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें