Shahjahanpur Acident: ट्रक और कार की टक्कर से सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Shahjahanpur Acident: ट्रक और कार की टक्कर से सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Shahjahanpur Acident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं, दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मामला थाना मदनापुर क्षेत्र के स्टेट हाईवे का है, जहां एक परिवार अपनी कार से शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहा था। इस दौरान रियासत नामक व्यापारी अपने परिवार के साथ सफर कर रहा था, तभी उनकी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 5 लोग घायल हैं। हमारी प्राथमिकता है कि घायलों को सही इलाज मिल सके। अगर कोई कमी लगती है तो घायलों को हायर सेन्टर रेफर किया जाएगा। इलाके के पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने बताया कि तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img