Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Shahdara Crime: दिल्ली के शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

Shahdara vehicle theft arrest, 10 stolen two wheelers recovered,

Shahdara Crime: दिल्ली के शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, 10 दोपहिया वाहन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले से बड़ी सफलता की खबर सामने आई है, जहां एएटीएस टीम ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। जानकारी के अनुसार, जिले में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इशु यादव के रूप में हुई है, जिसके पास से शुरुआती जांच में एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अन्य वारदातों का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 10 चोरी के वाहन बरामद किए।
बरामद वाहनों में हीरो पैशन प्रो, स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा, सुजुकी एवेनिस, टीवीएस रोनिन और होंडा शाइन जैसी कई लोकप्रिय दोपहिया गाड़ियां शामिल हैं। इन बरामदगियों के जरिए शाहदरा और आसपास के इलाकों में दर्ज लगभग 10 मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनसान इलाकों और कम निगरानी वाले स्थानों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाता था। वह साधारण औजारों की मदद से वाहनों को चोरी कर उन्हें छिपा देता था और बाद में बेच देता था। डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि आरोपी एक कबाड़ी के साथ मिलकर चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाता था, जो फिलहाल फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

आरोपी की उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है और पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह पहले भी दो मामलों में शामिल रह चुका है। कम पढ़ाई-लिखाई और रोजगार की कमी के चलते उसने अपराध का रास्ता अपनाया। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य संभावित मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें