Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Crime: शाहदरा एसटीएफ ने जीटीबी अस्पताल के पास हेरोइन सप्लायर को दबोचा

Delhi Crime: शाहदरा एसटीएफ ने जीटीबी अस्पताल के पास हेरोइन सप्लायर को दबोचा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला की एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलशाद गार्डन स्थित जीटीबी अस्पताल के पास से एक हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए आया था, लेकिन टीम ने समय रहते उसे पकड़ लिया।

शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 30 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो खजूरी खास इलाके का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास जीटीबी अस्पताल के पास हेरोइन की डिलीवरी देने आने वाला है। इस पर एसटीएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस धंधे से कब से जुड़ा हुआ था और इसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें