Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Shahdara: शाहदरा जिला ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बाबत समाज को किया जागरूक

Shahdara: शाहदरा जिला ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बाबत समाज को किया जागरूक

बेटियों को सशक्त बनाने वाली फैमिली को किया सम्मानित
नई दिल्ली, राजधानी में महिला लिंगानुपात को बढ़ावा देने के लिए शाहदरा जिला की ओर से वीरवार को स्टार फैमिली अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के बारे में जागरूकता लाना और एक या दो बेटी वाले परिवारों को सम्मानित करना था।

जिलाधिकारी ने परिवारों को किया पुरस्कृत
इस अवसर पर जिलाधिकारी एस एस परिहार ने बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के समान अवसर मुहैया कराने वाले परिवारों को जिला प्रशासन की तरफ से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना नलिनी और कमलिनी अस्थाना, एडीएम शाहदरा राजीव, एसडीएम सीमापुरी पूनम और विवेकानंद महिला कॉलेज की प्रिंसिपल पिंकी मौर्या भी मौजूद रहे।

समाज को संदेश देती बेटियों पर रोल प्ले
कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज को कन्या भ्रूण हत्या से बचने का संदेश दिया गया।

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर दी जानकारी
जिला नोडल ऑफिसर डॉक्टर रवि शर्मा ने उपस्थित लोगों को एक्ट की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में सभी प्रयोगशालाओं और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का पंजीकरण आवश्यक है, जो लिंग जांच संबंधी तकनीक का प्रयोग करते हैं। पंजीकरण न कराने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका
डॉ. शर्मा ने उम्मीद जताई कि जिन परिवारों ने आज अवार्ड जीता है, वे जिला प्रशासन के साथ मिलकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे पर अमल करने के लिए समाज को प्रेरित करेंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें