Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोर जहांगीर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोर जहांगीर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिलशाद गार्डन के स्वामी दयानंद अस्पताल के पास से एक कुख्यात वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी जहांगीर के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह दिलशाद गार्डन इलाके में वाहन चोरी की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जहांगीर ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से वाहन चोरी और स्नैचिंग में सक्रिय है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। मामले की जांच जारी है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img