Shahdara Murder: रानी गार्डन के पास फायरिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

Shahdara Murder: रानी गार्डन के पास फायरिंग, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली (शाहदरा): शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी गार्डन के पास ताज एन्क्लेव में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Shahdara Murder घटना का विवरण:

डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि रात 10:53 बजे पुलिस को ताज एन्क्लेव, गीता कॉलोनी के पास फायरिंग की पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले शिवम शर्मा (निवासी ओल्ड अर्जुन नगर, जगतपुरी) ने आरोप लगाया कि उसका शीतल और उसके पति सोनू (निवासी कुंदन नगर, दिल्ली) से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दिन में इस मामले को लेकर जगतपुरी रेड लाइट के पास दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हुई थी।

शिकायत के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे शिवम शर्मा और उसका दोस्त जतिन नागपाल ताज एन्क्लेव के पास उधार पैसे मांगने पहुंचे, तभी शादाब, हर्ष और रमन वहां आ गए और हाथापाई करने लगे। आरोप है कि शादाब ने शिवम शर्मा पर दो राउंड फायरिंग की, लेकिन वह झुककर बच गया।

Shahdara Murder: पुलिस जांच

पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता शिवम शर्मा भी पहले धारा 307 (हत्या के प्रयास) के एक मामले में आरोपी रह चुका है। फिलहाल पुलिस ने शादाब, हर्ष और रमन के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shahdara Murder: इलाके में दहशत

सूचना के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने रानी गार्डन इलाके में दो राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही गीता कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू किया।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img