Shahdara Market Fire: शाहदरा कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में गैस सिलेंडर आग की भयंकर लपटों में, दुकानदारों की सूझबूझ ने बड़ी त्रासदी टाली

Shahdara Market Fire: शाहदरा कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में गैस सिलेंडर आग की भयंकर लपटों में, दुकानदारों की सूझबूझ ने बड़ी त्रासदी टाली

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के मशहूर कसाईवाड़ा चप्पल मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोज़ की तरह समोसे बेचने वाला रेहड़ीवाला अपनी दुकान सजाने में लगा था और अचानक उसकी रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर आग की भयंकर लपटों में घिर गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि कुछ ही सेकंड में पूरा बाजार आग और अफरातफरी से गूंज उठा।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले हल्का धुआँ उठता है और फिर सिलेंडर अचानक भभक उठता है, जिससे 10–12 फीट तक आग की लपटें फैल गईं। आग की चपेट में समोसा बेचने वाला रेहड़ीवाला झुलसने लगा और आसपास मौजूद लोग भयभीत होकर भाग खड़े हुए। सिलेंडर को स्कूटी से लाने वाला युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हादसे के दौरान आग की लपटें कई खड़ी गाड़ियों के नीचे तक पहुंच गई थीं। अगर सिलेंडर फट जाता तो पूरा बाजार और आसपास का इलाका भारी तबाही झेल सकता था। लेकिन दुकानदारों की सूझबूझ ने बड़ी त्रासदी को टाल दिया। जैसे ही आग फैली, दुकानदारों ने तुरंत बाजार में रखे अन्य सिलेंडरों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर रखा। कई दुकानदारों ने मिट्टी, पानी और फायर स्प्रे का इस्तेमाल कर गाड़ियों के नीचे फैलती आग को रोका। उनकी त्वरित और साहसिक प्रतिक्रिया की वजह से आग को कुछ ही मिनटों में काबू में किया जा सका।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img