Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Shahdara Development: शाहदरा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज, सीवर और रोशनी पर फोकस

Shahdara Development: शाहदरा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज, सीवर और रोशनी पर फोकस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की शाहदरा विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के मार्गदर्शन में लंबे समय से लंबित प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दी जा रही है। क्षेत्र में पिछले 40 साल से लंबित सीवर पाइपलाइन का काम आखिरकार शुरू हो चुका है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

शाहदरा विधानसभा में चुनावी वादों में शामिल डार्क स्पॉट खत्म करने के वादे पर भी तेजी से काम हो रहा है। पांचवी हाई मास्क लाइट का उद्घाटन किया गया। यह लाइट अखाड़े वाली गली से बंसल हलवाई की ओर जाने वाले मुख्य चौराहे पर लगाई गई है, जहां लंबे समय से अंधेरे की शिकायत की जा रही थी। अब तक करीब पांच हाई मास्क लाइट और 54 साइड पोल लाइटें क्षेत्र में लगाई जा चुकी हैं।

विधायक संजय गोयल ने कहा कि शाहदरा विधानसभा में निरंतर तरक्की हो रही है और आने वाले समय में ऐसा कोई इलाका नहीं बचेगा जहां डार्क स्पॉट मौजूद हो। उन्होंने जनता से अपील की कि अगर किसी जगह अंधेरा या रोशनी की कमी हो तो सीधे उनसे संपर्क करें, उस पर तुरंत काम कराया जाएगा।

 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें