Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Seemapuri Murder Case: सीमापुरी में युवक जीशान की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Seemapuri Murder Case

Seemapuri Murder Case: सीमापुरी में युवक जीशान की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में हुए सनसनीखेज जीशान हत्याकांड का पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। सीमापुरी थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का जल्द खुलासा हो गया।

पुलिस के मुताबिक घटना 16 मई की रात की है। करीब 11 बजे सीमापुरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि दिलशाद कॉलोनी रेड लाइट के पास एक युवक घायल हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को एक निजी व्यक्ति की मदद से तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ताहिरपुर निवासी 21 वर्षीय जीशान के रूप में हुई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी गौरव मिला। गौरव ने पुलिस को बताया कि वह और जीशान साथ जा रहे थे, तभी स्कूटी पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद ने जीशान को पकड़ लिया, जबकि सोनू ने चाकू से उसके सीने पर कई वार किए। वहीं लक्ष्मी नारायण ने डंडे से हमला किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान, पीसीआर कॉल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कई पुलिस टीमें बनाई गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार दबिश देकर कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय सोनू निवासी डीएलएफ भोपुरा उत्तर प्रदेश, 32 वर्षीय लक्ष्मी नारायण निवासी नंद नगरी और 22 वर्षीय मोहम्मद अमन उर्फ शाहिद निवासी सुंदर नगरी के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी भूमिका कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और डंडा बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। फिलहाल सीमापुरी थाना पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें