Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Seelampur Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Seelampur murder news, Tarik Hasan shooting,

Seelampur Murder Case: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब तारिक नाम के एक युवक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गोली सीधे उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार मृतक तारिक अपने परिवार के साथ चांद बाग इलाके में रहता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को तारिक अपने एक दोस्त के पिता के निधन पर शोक जताने के लिए वेलकम कब्रिस्तान गया था। वहां से लौटते समय वह जाफराबाद रोड पर एक दुकान के बाहर खड़ा होकर बिरयानी खा रहा था, तभी अचानक उसे गोली लगी। गोली किसने चलाई और किस मकसद से यह हमला किया गया, इस बारे में फिलहाल परिवार को भी कोई जानकारी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सीलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या फिर कोई अन्य आपराधिक कारण तो नहीं था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वह शाम के समय काफी व्यस्त रहती है। ऐसी जगह पर खुलेआम गोली चलना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। घटना के बाद से इलाके में डर का माहौल है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और कई एंगल से जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें