Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

AAP PC: दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सौरभ भारद्वाज का हमला, डबल इंजन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

AAP PC: दिल्ली में बढ़ते अपराध पर सौरभ भारद्वाज का हमला, डबल इंजन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में बढ़ते अपराधों को लेकर केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते एक महीने में दिल्ली में डबल इंजन सरकार के तहत डबल मर्डर का सफर पूरा हो चुका है। दिल्ली के नागरिकों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली पुलिस पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार के अधीन है, लेकिन राजधानी में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कोहाट एनक्लेव में हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की हत्या का जिक्र करते हुए बताया कि तीन दिनों तक उनकी लाश सड़ती रही और जब दरवाजा खुला तब यह भयावह घटना सामने आई। बुजुर्ग को नेबुलाइजर पाइप से गला घोंटकर और उनकी पत्नी को लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी गई। यह इलाका दिल्ली के मुख्यमंत्री के पड़ोस में स्थित है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी इलाके के पास अशोक विहार में भी एक बुजुर्ग दंपति के घर लूट हुई, जिसमें लुटेरे उनकी गाड़ी में सामान लेकर फरार हो गए। वहीं, फतेहपुरी में एक व्यापारी को दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट लिया गया। उन्होंने 1 फरवरी की एक घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें एक बुजुर्ग के घर से 80 लाख के मेडिकल उपकरण लूट लिए गए थे। पंचशील पार्क जैसे पॉश इलाके में भी एक बुजुर्ग की चाकुओं से हत्या कर लूटपाट की गई थी।

सौरभ भारद्वाज ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश में बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों में से हर चौथा अपराध दिल्ली में होता है, जहां कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सीधे केंद्र सरकार के पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस हाल ही में सरकार बचाने में व्यस्त थी, इसलिए अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का पूरी तरह से राजनीतिकरण कर दिया गया है और भाजपा के शासन में पुलिस में भर्ती न के बराबर हो रही है, जिससे कानून व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है।

उन्होंने चार्जशीट दाखिल करने में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए और कहा कि अपराधियों को सजा दिलाने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। उन्होंने हाल की लूट का एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि दिल्ली को डबल इंजन सरकार के बड़े-बड़े वादे किए गए थे, लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पड़ोस में हत्या हो गई, लेकिन वे अब तक पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं गईं।

इसके अलावा, उन्होंने पटपड़गंज के वेस्ट विनोद नगर में बहते सीवर के पानी का वीडियो दिखाते हुए तंज कसा कि हाल ही में दिल्ली में नाव चलाने की योजना की खबरें आई थीं, लेकिन इतनी जल्दी सड़कों पर पानी भर जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि उन्हें नाव चलाने का इतना शौक है, तो वे यहां भी आकर इसका निरीक्षण करें। सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह दिल्ली की कानून-व्यवस्था को गंभीरता से ले और बुजुर्गों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने दिया जाए और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें