Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सपा नोएडा महानगर कार्यालय पर मनाई गई जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती…..

समाजवादी नेता एवं विचारक जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 पर धूमधाम से मनाई गई।
समाजवादी नेता एवं विचारक जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 पर धूमधाम से मनाई गई।

अमर सैनी

नोएडा। समाजवादी नेता एवं विचारक जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 पर धूमधाम से मनाई गई। सभी समाजवादियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा के प्रखर वक्ता और शोषित, वंचित व दबे-कुचले लोगों की आवाज बनकर उसे जीने वालों में से एक थे। साथ ही उन्होंने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से 9 अगस्त से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान के लिए जी-जान से जुटने को कहा ताकि अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ा जा सके और शहर में समाजवादी पार्टी को मजबूत किया जा सके। पूर्व महानगर अध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि जनेश्वर मिश्र की वाणी व व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो भी उनके पास पहुंचता था, उनका हो जाता था। प्रदेश सचिव जय करण चौधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का व्यक्तित्व बहुत बड़ा था, वे डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों के ध्वजवाहक थे, ऐसा व्यक्तित्व कभी नहीं मरता। वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र विचार, वचन और आचरण से समाजवादी थे। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने किया। महासचिव विकास यादव ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शालिनी खारी, वीरपाल प्रधान, मोहम्मद नौशाद, गौरव कुमार यादव, महकार तंवर, बब्लू पारचा विमला, सुनील कुमार, फूल सिंह यादव, अनुराग यादव, टीटू यादव, विवेक यादव, केपी यादव, मोनू खारी, पिंटू यादव, अंकुर यादव, अजब सिंह यादव, अजीम अली जैदी, श्याम कुमार, प्रवीण शर्मा, राणा मुखर्जी, रोहित यादव, देवेन्द्र, गौरव सिंघल, सतवीर यादव, लोकपाल यादव, चिंटू त्यागी, सोनू त्यागी, अमित यादव, लालू यादव आदि उपस्थित रहे। रामवीर यादव, वीरेंद्र सिंह, अच्छे मियां, राम सहेली, नूरुल हसन, लोकेश यादव, विपिन चौहान, मनोज प्रजापति, जलीस अल्वी, मोहम्मद उमर, कैलाश यादव, तेज प्रकाश, सोनू त्यागी, गुलजार हसीब शकील, दीपांशु चौहान, नितीश चौहान, राहुल यादव, सौरभ चौहान, अजय यादव, सतवीर गौतम, बब्लू पारचा, शिवकुमार यादव, अरविंद चौहान, बबली यादव, रेणुका मेथी, शिव कुमार विश्वास, सिकंदर पासवान, नीर अवाना मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *