Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस पर आरएमएल में सार्वजनिक व्याख्यान

मजबूत हड्डियां, मजबूत महिलाएं, मजबूत परिवार और मजबूत राष्ट्र के लिए सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं राम मनोहर लोहिया अस्पताल में राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस मनाया गया।
- व्याख्यान में ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के असर एवं उपचार की जानकारी की गई प्रदान

नई दिल्ली, 5 अगस्त: मजबूत हड्डियां, मजबूत महिलाएं, मजबूत परिवार और मजबूत राष्ट्र के लिए सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं राम मनोहर लोहिया अस्पताल में राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर आरएमएल अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक व्याख्यान का आयोजन किया, जिसे चिकित्सा निदेशक डॉ अजय शुक्ला ने प्रमुख रूप से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का बड़ा योगदान है। वह अपने खान -पान और स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर अपने परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देने में लगी रहती हैं।

डॉ शुक्ल ने कहा, ऐसे में परिवार के पुरुष सदस्यों का कर्तव्य है कि वह अपनी मां, बहन, पत्नी और बेटी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही 30 -35 वर्ष से अधिक उम्र वाले परिजनों को डॉक्टर की सलाह से कैल्शियम और अन्य अन्य जरूरी खनिज व विटामिन प्रदान करें। इससे न केवल जीवन में ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस के प्रभाव में कमी लाई जा सकेगी। बल्कि अस्थि रोगों से बचा भी जा सकेगा। इस अवसर पर अस्थि शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ राहुल खरे, डॉ सुखविंदर सिंह बसरान और डॉ वासु मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *