Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Elections: मादीपुर विधानसभा में गिरीश सोनी का टिकट कटने पर संत परेवा की प्रतिक्रिया

मादीपुर विधानसभा में गिरीश सोनी का टिकट कटने पर संत परेवा की प्रतिक्रिया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के मादीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी संत परेवा ने आपके चैनल ‘टॉप स्टोरी’ का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपने मादीपुर विधानसभा से संबंधित खबरें चलाईं, जिसमें आम आदमी पार्टी के विधायक गिरीश सोनी की निष्क्रियता को उजागर किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में गिरीश सोनी ने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया था, और अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है।

संत परेवा ने इस निर्णय के बाद मंगोलपुरी की पूर्व विधायक राखी बिड़ला को मादीपुर विधानसभा से टिकट देने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राखी बिड़ला वाल्मीकि समाज से हैं, लेकिन मंगोलपुरी विधानसभा में कोई खास काम नहीं कर पाईं। ऐसे में मादीपुर में उनसे बेहतर काम की उम्मीद करना मुश्किल है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील की कि गिरीश सोनी का टिकट काटना सही कदम था, लेकिन राखी बिड़ला को उम्मीदवार बनाकर उन्होंने बड़ी गलती की है। समाजसेवी ने सवाल उठाया कि अगर राखी बिड़ला मंगोलपुरी में कुछ खास बदलाव नहीं ला सकीं, तो मादीपुर में क्या सुधार कर पाएंगी। संत परेवा ने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने और सही उम्मीदवार का चयन करने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें