Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Rain: गाजीपुर में मां-बेटे की मौत मामले में LG पर बरसे संजय सिंह, कहा- ये हादसा नहीं हत्या

गाजीपुर में मां-बेटे की मौत मामले में LG पर बरसे संजय सिंह, कहा- ये हादसा नहीं हत्या

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव और जाम की स्थिति बन गई. इस बीच पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक महिला और उसका बच्चा जलभराव वाले नाले में गिरकर डूब गए.अब इस मामले में AAP सरकार LG पर हमलावर है. AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने महिला और बच्चे की मौत के लिए DDA को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही कहा कि ये हादसा नहीं हत्या है.

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बुधवार को दिल्ली सहित कई राज्यों में भयंकर बारिश हुई. बारिश की वजह से कई इलाको में जलभराव हो गया. इस दौरान हमारे विधायक, मंत्री और पार्षदों ने मौके पर जाकर काम किया. जलभराव की वजह से एक और घटना हुई, जिस पर BJP और LG मौन हैं. मयूर विहार फेस 3 पर डीडीए जो एलजी के अधीन आता है, वहा पर नाले का निर्माण हो रहा है. नाले को ढका नही गया, जिसकी वजह से ढ़ाई साल का बच्चा नाले में गिर गया, उसे बचाने के लिए मां भी नाले में कूद गई. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई.संजय सिंह ने कहा कि ये यह हादसा नहीं हत्या है. डीडीए के लोग इसके लिए जिमेदार है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *