Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Shahdara MLA Inspection: शाहदरा विधायक संजय गोयल ने किया फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण, ट्रैफिक और सड़क समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Shahdara MLA Inspection: शाहदरा विधायक संजय गोयल ने किया फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण, ट्रैफिक और सड़क समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गोयल ने शुक्रवार को फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा कर वहां वर्षों से चली आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि विनीत जैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर विकास कुमार और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई दो प्रमुख समस्याओं — अत्यधिक ट्रैफिक जाम और सड़कों की जर्जर स्थिति — को समझना और उनके स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना था। उद्यमियों और स्थानीय निवासियों ने विधायक के सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि कैसे ट्रैफिक जाम के कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है तथा टूटी-फूटी सड़कों के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं की घोर उपेक्षा की गई है। ट्रक, लोडर और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यहां अक्सर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे उत्पादन और डिलीवरी जैसी कारोबारी गतिविधियां बाधित होती हैं। वहीं, सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोगों को चलना तक दूभर हो गया है।

विधायक संजय गोयल ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस और PWD विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की सुविधा और औद्योगिक गतिविधियों को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में त्वरित सुधार किया जाए और सड़कों के पुनर्निर्माण या मरम्मत कार्य में देरी न हो।

विधायक ने कहा, “फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया हमारे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोज़गार का एक अहम केंद्र है। यहां की समस्याएं न केवल उद्योगपतियों को प्रभावित करती हैं, बल्कि क्षेत्र के हज़ारों कामगारों और निवासियों की दिनचर्या पर भी असर डालती हैं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले कुछ हफ्तों में सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नई योजना तैयार की जाएगी। निरीक्षण के अंत में स्थानीय उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल के सक्रिय हस्तक्षेप के लिए उनका आभार जताया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें