Sanjay Bangar son story: भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा लड़का से बना लड़की, VIDEO हुआ वायरल

Sanjay Bangar son story: संजय बांगर के बेटे आर्यन का हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन, अब अनाया बनकर जी रही हैं नई जिंदगी

Sanjay Bangar son story: भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी संजय बांगर के बेटे आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन के हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन की यात्रा को साझा किया गया है, जिसमें उसने अपने लड़के से लड़की बनने के सफर के बारे में बताया। अब अनाया के नाम से पहचानी जाने वाली आर्यन ने इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद खुद को पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है और अपने अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

Sanjay Bangar son
Sanjay Bangar son story: भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर का बेटा लड़का से बना लड़की, VIDEO हुआ वायरल

Sanjay Bangar son story: अनाया बनकर खुश हैं और क्रिकेट के सपनों को पूरा कर रही हैं

आर्यन, जो अब अनाया के नाम से जानी जाती हैं, ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कई त्याग किए। लेकिन उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सफर खुद की खोज का रहा है। अनाया ने लिखा कि उनकी यह यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन उन्होंने इस चुनौती को जीतकर अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है।

आर्यन से (अनाया) बनकर लड़की बनने के बाद वह बेहद खुश हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को हासिल करने के लिए मैंने बहुत त्याग किया। लेकिन इस खेल से परे मेरी अपनी खोज की यात्रा भी है। ये सफर मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए, हासिल की गई जीत किसी भी बाकी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

अनाया ने आगे लिखा,

“ट्रांसफॉर्मेशन (एचआरटी) के दौरान शारीरिक बदलाव आपके लिए एक कड़ी हकीकत बनकर सामने आ रहे हैं। यह अनुभव केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी कठिन हो सकता है, क्योंकि आपने अपनी पहचान और अपने शरीर को लंबे समय तक एक विशेष रूप में जाना है। मैं अपनी मांसपेशियों, ताकत, मांसपेशियों की याददाश्त और एथलेटिक क्षमताओं को खो रहा हूं, जिन पर मैं कभी भरोसा करता था। जिस खेल से मैं लंबे समय से प्यार करता था, वह मुझसे दूर होता जा रहा है।”

Sanjay Bangar son story: मैनचेस्टर में क्रिकेट खेलती हैं अनाया

अनाया फिलहाल इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं, जहाँ वे एक काउंटी क्लब के लिए क्रिकेट खेलती हैं। उन्होंने हाल ही में एक मैच में 145 रन बनाकर अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन भी किया है। उनकी इस सफलता को देखकर उनके फैंस और परिवार वाले भी बेहद खुश हैं। अनाया की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो खुद की पहचान को अपनाने के लिए संघर्ष करते हैं।

क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन जेंडर बदलकर बन गए अनाया, अब छलका दर्द, फिर वीडियो किया डिलीट - indian cricketer sanjay bangar son aryan changed his gender became ananya ...

Sanjay Bangar son story: पिता की तरह क्रिकेटर बनने का सपना

आर्यन यानी अनाया भी अपने पिता संजय बांगर की तरह क्रिकेट में करियर बना रही हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज अनाया ने इस्लाम जिमखाना और इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए ढेर सारे रन बनाए हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों को उनकी नई पहचान को अपनाने और स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया है।

Read More: Delhi: दिल्ली में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, कई नामचीन संत भी रहे उपस्थित

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img