Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Sangam Vihar murder: दिल्ली के संगम विहार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, चाचा और चचेरे भाई ने मारा चाकू

Sangam Vihar murder: दिल्ली के संगम विहार में लॉ स्टूडेंट की हत्या, चाचा और चचेरे भाई ने मारा चाकू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां मामूली कहासुनी ने एक लॉ स्टूडेंट की जान ले ली। कूड़े की सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही भतीजे को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में हुई है। पीड़ित की बहन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर हत्या की धारा में केस दर्ज कर उसकी चाची को पकड़ा है। आरोपी की पहचान रिहाना खातून के रूप में हुई है। वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है।

डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि जांच में मृतक की पहचान 27 वर्षीय मो. इरशाद के रूप हुई है। वह परिवार के साथ एल-1 संगम विहार इलाके में रहते थे। इरशाद डीयू से लॉ की पढ़ाई कर रहे थे और फर्स्ट ईयर में थे। पुलिस को दिए बयान में मो. इरशाद की बहन ने बताया कि उनके चाचा मुबारक (50), अपनी पत्नी रिहाना खातून (47) और बेटा इश्तियाक (26) उनके पड़ोस में ही रहते हैं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच झगड़े की पुष्टि हुई है।

पुलिस के मुताबिक, विवाद साफ-सफाई के मुद्दे पर शुरू हुआ था, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गया। नेब सराय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। उनसे पूछताछ के बाद पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। इरशाद की बहनों, हलीमा और नगमा, का कहना है कि यह विवाद अचानक नहीं हुआ बल्कि परिवार में पुराने तनाव भी चल रहे थे। कूड़े को लेकर हुई बहस ने उस तनाव को भड़का दिया और आरोपियों ने मौके पर ही इरशाद की जान ले ली।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें