Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Anti Sikh Riots Case: 1984 सिख विरोधी दंगे केस में सज्जन कुमार दोषी करार, सजा पर बहस 18 को

Anti Sikh Riots Case: 1984 सिख विरोधी दंगे केस में सज्जन कुमार दोषी करार, सजा पर बहस 18 को

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 सिख विरोधी दंगे मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दो लोगों की हत्या का दोषी ठहराया है। यह मामला 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से जुड़ा है। विशेष जांच दल के अनुसार, सज्जन कुमार ने भीड़ का नेतृत्व किया था और उनके उकसाने पर भीड़ ने दोनों व्यक्तियों को जिंदा जलाकर उनकी संपत्ति को नष्ट कर दिया और लूटपाट की।

कोर्ट में पेश किए गए सबूतों के अनुसार, भीड़ ने पीड़ितों के घर को आग लगा दी और उनके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 1 नवंबर 2023 को अदालत ने इस मामले में सज्जन कुमार का बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया था।

31 जनवरी की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि सज्जन कुमार का नाम शुरुआत से ही नहीं था और गवाह ने 16 साल बाद उनका नाम लिया। वहीं, सरकारी वकील ने तर्क दिया कि पीड़िता आरोपी को नहीं जानती थी, लेकिन बाद में जब उसे सज्जन कुमार की पहचान का पता चला, तो उसने अपने बयान में उनका नाम लिया। सज्जन कुमार वर्तमान में दिल्ली कैंट में सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक अन्य मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इस मामले में सजा पर बहस 18 फरवरी को होगी।

..मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें