सैनिक बंधु समिति की बैठक आज

अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जिला अधिकारी की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 19 सितंबर को दोपहर 01:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार सूरजपुर में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक की जाएगी। इस बाबत जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर कर्नल कपिल कत्याल ने भूतपूर्व सैनिकों को जानकारी दी। भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रित बैठक में निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img