अमर सैनी
नोएडा। थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक इंजीनियर को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करना बहुत भारी पड़ गया। साइबर अपराधियों ने धीरे-धीरे कर उससे 12 लाख रुपये ठग लिए। जिसकी वजह से इंजीनियर पर लाखों रुपये का कर्जा हो गया। इसके बाद इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से तेलंगाना प्रांत के करीमनगर का रहने वाला 24 साल का नगुला प्रगति राजू पुत्र लक्ष्मण नोएडा के नंगली वाजिदपुर गांव में किराये के मकान में रहता था। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रविवार को उसने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक को साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाया। उससे कहा कि ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग करने से मोटी रकम का फायदा होगा। मृतक ने अपने पास रखी रकम कुछ अन्य लोगों से लेकर करीब 12 लाख रुपये कर्जा लेकर उनके बताए खाते में डाल दिए। बाद में जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने आत्महत्या कर ली।
12 लाख रुपये कर्जा बना मौत का कारण
थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सरिता मलिक ने बताया कि घटना रविवार की है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि युवक ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग में 12 लाख रुपये कर्जा लेकर लगाया था। जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों की शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






पाठकों की राय